पकड़ा गया कुख्यात अपराधी विकास दुबे
उत्तर प्रदेश के कानपुरजिले में स्तिथ चौबेपुर में बीते हफ्ते 8 पुलिस वालों को घेरकर बेरहमी से उनकी हत्या करने वाले मोस्ट वांटेड हिस्ट्रीशीटर अपराधी विकास दुबे को आज मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में मौजूद महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
जगह जगह इस कुख्यात आरोपी को धर दबोचने के लिए दंबिशे दे रही उत्तर प्रदेश पुलिस के हाथों से बचता फिर रहा विकास दुबे आखिरकार मध्यप्रदेश में पकड़ा गया। महाकाल मंदिर में पूजा करने पहुचे विकास दुबे को वहा के एक दुकानदार द्वारा पहचान लिया गया और उसीने इसकी खबर वहां के सिक्योरिटी को दी।
पूजा करके वापस निकलते समय विकास दुबे को सिक्योरिटी वालो ने उसकी आईडी दिखाने को कहा ईसी बात पर हुए विवाद में पुलिस स्टेशन ले जाने पर वहा उसके विकास दुबे होने की पुष्टि होो गई।
मध्यप्रदेश पुलिस ने यूपी पुलिस और एसटीएफ को इसकी जानकारी दे दी है।
मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि
“जिनको लगता है की महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धूल जाएंगे, उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं.हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्श्ने वाली नहीं है”
इसके साथ ही किये गए दो और ट्वीट में उन्होंने कहा है,
मैंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कर ली है. शीघ्र आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी, मध्यप्रदेश पुलिस, विकास दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपेगी.’ अपने ट्वीट में उज्जैन पुलिस को बधाई देते हुए उन्होंने लिखा है, “विकास दुबे की गिरफ़्तारी के लिए उज्जैन पुलिस को बधाई,”