6 BENEFITS OF LEMON – निम्बू के फायदे
गर्मियों के मौसम में निम्बू के फायदे
निम्बू उष्णदेशीय भागो में अधिकांश पाया जाने वाला एक फ़ल है। जिसके बारे में अमूनन सारे लोग ही जानते होंगे किं यह स्वाद मे खट्टा होता है। इस का रस शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता तो बढ़ाता ही है। साथ साथ त्वचा की रंगत निखारने के काम भी आता है। इसमे विटामिन सी की मात्रा अधिकाधिक पाई जाती है। जो शरीर को स्वस्थ बनाये रखने के काम आता है इसलिये किसी ना किसी तरह रोजाना भले नींबू शरबत के रूप क्यो ना हो लेकिन विटामिन सी शरीर में जाते रहना चाहीये और यह फल विटामिन सी का एक बडा स्रोत है।
हालांकि इसमें विटामिन ए और बी भी होता है। आयरन, पोटेशियम, सोडियम जैसे तत्व भी निंबू मे पाए जाते है। इस फल में एंटीऑक्सीडेंट गुण होने के कारण यह शरीर से विषेले पदार्थो को बाहर निकालाने का काम करता है। और कोलेस्ट्रॉल भी कम करता है जिससे शरीर मे थकान महसुस नही होती।
एक गिलास गुनगुने पानी में एक नींबू का रस व एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से शरीर मे दिनभर ताजगी और स्फूर्ती बनी रहती है ।
निम्बू के रस को नहाने के पानी मे मिलाकर नहाने से दिनभर ताजगी बनी रहती है।
हैजे से बचने के लिए निम्बू को प्याज व पुदीने के साथ मिलाकर सेवन करना चाहिए।
निम्बू को काले नमक वाले पानी में मिलाकर पीने से गर्मियों में लू से बचाव होता है।।
सौंदर्य लाभ
1) निम्बू और ग्लिसरीन
२ चम्मच निम्बू के रस मे आधा चम्मच ग्लिसरीन मिलाकर उसका मिश्रण चेहरे पे नियमित लगाने से चेहरे के ब्लैकहेड्स धीरे धीरे कम होने लगते है।।
निम्बू शहद और बादाम के तेल को समान मात्रा में मिलाकर इस मिश्रण को चेहरे पे लगाकर 15 से 20 मिनट बाद धो ले इसके नियमित इस्तेमाल से चेहरे की झुर्रियां धीरे धीरे कम हो जाएगी और चेहरे में कसाव और चमक आनी शुरू हो जायेगी||
३) निम्बू और नमक
एक निम्बू बीच से काटकर दो भागो मे विभाजित करेंगे।अब कटे हुए भाग पर थोडा सा नमक डालेगे और ५ मिनिटं तक चेहरे पे मसाज करेंगे इससे चेहरे के दाग धब्बो से छुटकारा तो मिलेगा ही और चेहरे मे निखार भी आयेगा।जीन्हें मुहांसो कि प्रॉब्लेम है वह इस विधी का प्रयोग ना करे ||
४) निम्बू, दही और मलाई
एक चम्मच नींबू रस एक चम्मच दही और एक चम्मच मलाई को आपस मे अच्छी तरह मिला ले और फिर इसे चेहरे पे लगाकर अच्छी तरह सूखने के बाद ठंडे पानी से धो ले। रोज़ाना इसके इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में आपके चेहरे में निखार आना शुरू हो जाएगा।|
५) निम्बू और शक्कर
आधे निम्बू के रस को एक चम्मच शक्कर के साथ मिलाकर चेहरे,गर्दन ,कोहनी,और जहाँ जहाँ भी त्वचा काली पड गई है वहा अच्छे से स्क्रब करे।रुखी त्वचा वाले थोडा सा नारियल का तेल मिलाकार इस मिश्रण को लगा सकते है। अच्छी तरह स्क्रब करने के बाद इसे १० मिनट के लिए छोड़ दे फिर ठन्डे पानी से धो ले इसके नियमित उपयोग से काली पड़ी त्वचा साफ होकर चमकदार दिखने लगेगी।|
६ ) निम्बू और मलाई
निम्बू के रस को दूध की मलाई के साथ मिलाकर होंठो की मसाज करे और पूरी रात वैसे ही छोड़ दे|इस नुस्खे से होंठो का कालापन दूर तो होता ही है साथ में होंठो की मृत कोशिकाओ को हटाकर होंठो को मुलायम भी बनाता है।|
ये भी पढ़े….
ब्यूटी सलून,लागत, कोर्सेस, आमदनी, पूरी जानकारी-beauty saloon, lagat, courses, aamdani, puri jankari
चक्कर आने के कारण,घरेलु नुस्खे:Chakkar aane ke karan,gharelu nuskhe